- Advertisement -
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक ने 8 साल बाद पृथ्वी (Earth) से एक एस्टेरॉएड (खगोलीय पिंड) (celestial body) के टकराने (collide) का खुलासा कर सभी को सन्न कर दिया है। धरती के लिए कॉस्मिक खतरों (cosmic threats) को लेकर हो रही वैज्ञानिकों की एक कांफ्रेंस के दौरान एक वैज्ञानिक ने कहा कि एक एस्टेरॉएड (खगोलीय पिंड) 2019-PDC अगले 8 सालों में धरती से टकरा सकता है। इस बात का दावा नासा के ‘सेंटर फॉर नीयर अर्थ आब्जेक्ट स्टडीज’ (NASA’s Center for Near-Earth Object Studies) के मैनेजर पॉल चडस ने किया है।
पॉल चोडस ने बताया कि इसके टकराने की संभावना 10 फीसदी है। इसके खतरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस टक्कर से धरती से एक भरा पूरा शहर नष्ट हो सकता है। यह पृथ्वी के किस भूभाग में टकराएगा इसका सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका है। लेकिन, न्यूयॉर्क, डेनवर, पश्चिम और मध्य अफ्रीका के विस्तृत भूभाग विनाश के रास्ते में हैं। यह स्थिति ‘अनिश्चित’ और ‘अभूतपूर्व’ है। पॉल चोडस ने वैज्ञानिकों से पूछा कि आप बताएं इस बारे में क्या करना चाहते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि इससे पहले कि आप सब डिब्बाबंद माल का स्टॉक करना शुरू करें, यह जान लें कि यह एक काल्पनिक अभ्यास था। 2019-PDC मौजूद नहीं है। पृथ्वी पर कोई भी शहर के इस भयावह खतरे से प्रभावित नहीं है। वास्तव में, पृथ्वी के बारे में करीब 20,000 से अधिक ज्ञात विश्लेषणों से पता चलता है कि अगली सदी में इंसानों के खत्म होने की संभावना 10,000 में 1 है।
- Advertisement -