- Advertisement -
nashe si chadh gayi: नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे का गाना नशे सी चढ़ गयी ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। यह गाना यूट्यूब पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म बेफ्रिके बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी, मगर इसके गाने ने नया रिकॉर्ड बना दिया
रणवीर सिंह ने टि्वट करके बताया कि नशे सी चढ़ गयी गाना यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है। जानकारी के अनुसार इस गाने को यूट्यूब पर 23.4 करोड़ बार देखा गया है। यह गाना सबसे पहले 20 करोड़ बार देखे जाने वाला गाना भी बन गया है। लम्बे समय बाद आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। यह गाना पेरिस में फिल्माया गया था।
- Advertisement -