-
Advertisement
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिमाचल
Last Updated on January 2, 2020 by Deepak
शिमला। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक तिरुवनन्तपुरम केरल में हुआ। इसमें 1260 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 658 बाल वैज्ञानिकों, 203 शिक्षक व पश्चिम एशियाई देशों में 25 भारतीय छात्रों आदि ने भाग लिया। हिमाचल के बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
हिमाचल राज्य समन्वयक परनिता ठाकुर ने राज्य के बाल वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उसने मीडिया को बताया कि इस साल राज्य के विभिन्न जिलों के 15 बाल वैज्ञानिकों को ग्रेड ए, आठ को ग्रेड बी, पांच को ग्रेड सी + और एक को ग्रेड सी ग्रेड मिला है। यह ग्रेड पिछले साल से बेहतर हैं।