-
Advertisement
काजा में शुरू हुई राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप, पांच टीमें ले रही हिस्सा
Last Updated on March 14, 2022 by sintu kumar
काजा। आइस रिंक काजा में पहली बार पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ आज हुआ है। आइस रिंक काजा में 11 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ डीसी नीरज कुमार ने किया। आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह भी विश्ष्ठि अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। 11वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रहा है। इसमें यूटी लद्दाख, आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और आर्मी की टीम शामिल है। सोमवार को एक ही मैच खेला गया जोकि आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच रहा। आईटीबीपी की टीम ने मैच में कुल नौ गोल किए जबकि हिमाचल की टीम एक ही गोल कर पाई। तीन हाफ में मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
यह भी पढ़ें- भारत जूनियर एशियन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में, कजाकिस्तान को 29-21 से हराया
आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी ने कहा कि देश में बहुत ही कम ऐसे रिंक है, जहां पर डेश बोर्ड लगे है। अन्य देशों की टीमें डेश बोर्ड में हमेशा अभ्यास करती है। स्पिति जैसे क्षेत्र में डेश बोर्ड मुहैया करवाना स्पिति प्रशासन का प्रयास काबिले तारीफ है। स्पीति में दो-दो आयोजन करवाना आसान बात नहीं है। लद्दाख के बाद अब आइस हॉकी का हब स्पीति बन रहा है। डीसी नीरज कुमार ने कहा कि सर्दियों में स्पीति में जन जीवन अन्य देशों के हिस्सों से कट जाता था। ऐसे में आइस हॉकी जैसे खेल का आयोजन होना बड़ी बात है। इससे पर्यटन के साथ साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी में मजबूती मिल रही है। खेल नशे से दूर रखने के लिए बड़ी भूमिका निभाता है।