- Advertisement -
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां एक नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप का मामला सामने आय़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक जूनियर लेवल की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का आरोप है कि कुछ दिन वह छत्रसाल स्टेडियम गई थी। वहां उसे एक शख्स मिला। उसने खुद को स्टेडियम का प्रशासक और कोच बताया। उसकी उम्र करीब 30 साल थी। उसने घुमाने के बहाने से कबड्डी खिलाड़ी को अपनी कार में बैठा लिया।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दूर आगे ले जाने के बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर जोर से वार किया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह एक फ्लैट में थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अगले दिन आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में छोड़ दिया औऱ वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के करीब एक सप्ताह बाद पीड़िता ने मॉडल टाउन थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस की एक टीम आरोपी कोच की तलाश में जुट गई है।
- Advertisement -