- Advertisement -
नई दिल्ली। लड़की को किसी लड़के के साथ देखकर हर किसी के दिमाग में पहली बात आती है उनके रिलेशनशिप (Relationship) की। पहली ही नजर में लोग एक लड़की और लड़के को साथ देखकर उनकी दोस्ती को रिश्ते (Relationship) का नाम दे देते हैं लेकिन ये हर बार जरूरी नहीं कि हर लड़की और लड़का रेलशन में ही हों। कुछ लोग अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं। फर्क होता है तो सिर्फ सोच में। हर साल 1 अगस्त को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़का और लड़की को साथ देखकर क्यों लोगों के दिमाग में सिर्फ उनके रिश्ते की बात आती है।
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो विश्वास पर टिकी रहती है। एक बार के लिए खून का रिश्ता कमजोर पड़ जाता है पर दोस्ती का रिश्ता कमजोर नहीं पड़ता है। कई बार देखा जाता है कि लोग लड़का और लड़की की दोस्ती को गलत नजरिए से देखते हैं। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि एक लड़का और लडकी का आपस मे मिलना, साथ मे रहना, बोलना समाज (Society) के के नियमों के विरुद्ध है। समाज नहीं चाहता है की इन दोनों का रिश्ता दोस्ती का हो। यह जरूरी नहीं की हर कोई इस रिश्ते मे प्यार ही करे। अगर सच्ची दोस्ती है तो उसे समझने की जरूरत नहीं होती है। जिस रिश्ते मे दोस्ती है वो रिश्ता अपने आप मे मज़बूत होता चला जाता है। सिर्फ नजरिया अच्छा होना चाहिए।
- Advertisement -