- Advertisement -
नई दिल्ली। आज के इस मॉर्डन युग में हम जानते हैं कि हम अपनी खुशी के लिए जिसके साथ जिंदगी जीना चाहते हैं, लेकिन जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक मां और बेटे को आपस में प्यार हो गया है और दोनों जिंदगी भर एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं महिला की इच्छा है कि वह अपने बेटे के बच्चे की मां बने।
यह भी पढ़ें- लिव इन रिलेशनशिप’ से ज्यादा शादीशुदा जिंदगी में खुश रहती हैं महिलाएं, सर्वे में दावा
51 साल की किम वेस्ट जब 19 साल की थी, तभी उन्हें बच्चा हो गया था। उसने अपने बेटे का नाम बेन फॉर्ड रखा और उसके पैदा होने के पश्चात ही उसे किसी और को गोद दे दिया। किम अपने बेटे से 3 साल तक नहीं मिली। बेन फिलहाल 32 साल का है और मिशिगन में रहता है। बेन बड़ा होने के बाद अपने बायोलॉजिकल पेरेंट्स से मिलना चाहता था। उसने साल 2013 में अपनी माता से मिलने की कोशिश की। दोनों साल 2014 के जनवरी माह में मिले। बेन का तब तक विवाह हो चुका था। लेकिन जब बेन अपनी माता से मिला वह उनकी तरफ शारीरिक रुप से आकर्षित हो गया। उसकी माता को भी बेटे से मिलते ही आकर्षण महसूस हुआ। दोनों के मध्य संबंध बने। अब दोनों शादी कर जिंदगी भर साथ रहना चाहते हैं।
- Advertisement -