- Advertisement -
नई दिल्ली। चीन (China) में एक महिला हड़बड़ी के कारण शार्क (Shark) के टैंक में गिर पड़ी। वह मौत के मुंह में चली जाती, अगर उसे वक्त रहते बचाया ना गया होता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें तेजी से दौड़ती हई एक महिला भूखी शार्क के टैंक में गिर जाती है।
दरसल, चीन की एक महिला की जल्दबाजी, भूखी शार्क का शिकार बन सकती थी। शुक्र इस बात का है कि उसे बचा लिया गया। इस भयानक हादसे में महिला को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। यह वीडियो चीन के जियाजिंग (Jiaxing) के शॉपिंग मॉल (Wuyue Plaza shopping mall) का है।
यह भी पढ़ें : OMG! इस बंदे के शरीर में हैं 453 छेद, सभी में पहनी हुई हैं बालियां
मॉल में बना ये ब्रिज़ (Bridge) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस ब्रिज को तैरती शार्क को खाना खिलाने के लिए एक निश्चित समय पर खोला जाता है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला इस ब्रिज़ के ऊपर तेजी से दौड़ती हुई जा रही थी। जल्दबाजी में वह खुले शार्क के टैंक को देख नहीं पाई और टैंक में जा गिरी। दो लेमन शार्क ने उसे चारों और से घेर लिया और शार्क से घिरी यह महिला 1-2 मिनट तक तैरती रही। इसे देखकर सुरक्षा गार्डों ने महिला को बचा लिया।
- Advertisement -