-
Advertisement
National Unity Day | Run for Unity | Harish Janartha |
Last Updated on October 31, 2023 by sintu kumar
शिमला। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पूरे देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। शिमला में जिला प्रशासन द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रिज से विधायक हरीश जनारथा ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में शिमला के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। रिज से आरम्भ हुई यह दौड़ स्केंडल पॉइंट होते हुए छोटा शिमला में समाप्त हुई।