हिमाचलः सफेद पहाड़ियों के बीच नेशनल वूमन आइस हॉकी चैंपियनशिप कल से

सीएम जयराम ठाकुर करेंगे शुभारंभ, छह टीमें लेंगी हिस्सा

हिमाचलः सफेद पहाड़ियों के बीच नेशनल वूमन आइस हॉकी चैंपियनशिप कल से

- Advertisement -

काजा। नौवीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 (Ninth National Women’s Ice Hockey Championship 2022) का शुभारंभ 16 जनवरी को होने जा रहा है। राष्ट्र्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 20 जनवरी तक चलेगी। एडीएम (ADM) मोहन दत शर्मा ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मंत्री डा. रामलाल मारकंडा (Dr. Ramlal Markanda) इस कार्यक्रम में बतौर विश्ष्ठि अतिथि मौजूद रहेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से विधिवत रूप में कार्यक्रम शुरू होगा।


राष्ट्र्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi), आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें शामिल है। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही है। लाहुल-स्पीति के काजा (Kaza) में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाऐंगे। इसमें डांस ऑन आइस हॉकी रावमापा काजा की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, आइस हॉकी मैच, एक आइस हॉकी मैच पुरुष और महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा आर्मी बैंड की ओर से विशेष प्रस्तुति पेश की जाएगी।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर, 2021 से शुरू हुआ नेशनल आइस हॉकी डिवेलपमेंट कैंप का समापन 15 जनवरी को हुआ है। इस कैंप में कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। स्पीति जैसे क्षेत्र में आइस हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं (National Game) होना भविष्य के लिए काफी कारगर साबित होगी। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार खेलों को स्पीति में बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में आइ्स हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, आइ्स हॉकी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा, सभी विभागाध्यक्ष टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, लोबजंग, पालजोर बोद्ध, बीडीसी चैयरमैन डोलकर डोल्मा, बीडीसी वायस चैयरमैन टाकपा तन्योत, सभी 13 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और नंबरदार मौजूद रहेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | शुभारंभ | सफेद पहाड़ियों | हिमाचल | नेशनल वूमन आइस हॉकी चैंपियनशिप | state news | छह टीमें | कल से | latest himachal news in hindi | Himachal News | latest news | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | current news of himachal pradesh | सीएम जयराम ठाकुर | himachal news online
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है