- Advertisement -
स्वीडन। इथियोपिया के पीएम अबिय अहमद अली को 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार शांति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश एरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने में उनकी निर्णायक पहल के लिए दिया गया है। उन्होंने ‘नो पीस, नो वॉर’ की नीति को खत्म करने के लिए एरिट्रिया के राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम किया।
बता दें 2018 में पीएम का पद संभालने के बाद अबी अहमद ने इथियोपिया में उदारीकरण की शुरुआत की। उन्होंने हज़ारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कराया और निर्वासित असंतुष्टों को देश में वापस लौटने की इजाज़त दी। बता दें 14 अक्टूबर तक कुल छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान होगा। जिसमें से फिजिक्स, केमिस्ट्री, चिकित्सा और साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान पहले ही हो चुका है। इन नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत सोमवार से हुई थी। स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का ऐलान करेगी।
- Advertisement -