-
Advertisement
आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू बनाए गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, आदेश जारी
Last Updated on July 18, 2021 by Vishal Rana
नई दिल्ली। जिस खबर पर बीते कई दिनों से चर्चा चल रही थी उस पर आखिरकार मुहर लग चुकी है। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) ने अपने नए कैप्टन की तैनाती कर दी है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Capt Amarinder Singh) किन बातों पर सहमत हुए हैं, क्योंकि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानी कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जाहिर तौर पर ये आदेश कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति से ही हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह के बीच सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की शान में पढ़े कसीदे
नए आदेशों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अभी पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ काबिज थे। उनकी जगह अब तत्काल प्रभाव से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अध्यक्ष बन गए हैं। इसके साथ ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्षों भी नियुक्ति दी गई है। इसमें संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा शामिल हैं। कुलजीत सिंह नागरा अभी सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के एआईसीसी अध्यक्ष थे, जिन्होंने उस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।