-
Advertisement
नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला, 17 लापता, 14 घायल
Last Updated on March 22, 2020 by Deepak
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma of Chhattisgarh) में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया है। बताया गया है कि ये नक्सली बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर घुसे थे। जिस दौरान यह हमला किया गया, जवान सर्चिंग से वापस लौट रहे थे। हमले के बाद 17 जवान लापता हुए है जबकि, 14 घायल हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर के रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे छह आतंकी ढेर
यह घटना शनिवार दोपहर सुकमा के चिंतागुफा पुलिस थाना क्षेत्र के कसालपाड़ और मिनपा के बीच हुई। मुठभेड़ दोपहर करीब ढाई बजे हुई, बड़ी संख्या में नक्सलियों ने जवानों को घेर कर हमला कर दिया। यह मुठभेड़ करीब तीन घंटे चली। इसके बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। रविवार सुबह तक 17 जवानों की कोई सूचना नहीं मिल पाई है। ड्रोन के माध्यम से जवानों को खोजा जा रहा है। इस हमले में पुलिस ने 4 से 5 नक्सलियों के मारे जाने का भी दावा किया है।