- Advertisement -
बडोदरा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के अलावा एक और पूर्व क्रिकेटर के बेटे का नाम सामने आ रहा है, जो भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेल सकता है। वह हैं नयन मोंगिया के बेटे मोहित। हालांकि, मोहित अर्जुन से काफी आगे निकलते दिख रहे हैं। कूच बिहार ट्रोफी में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे मोंगिया के बेटे ने लगभग 30 साल पिता द्वारा बनाए गए बेस्ट स्कोर का रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। पिता के नक्से कदम पर चलते हुए क्रिकेटर बने मोहित ने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 246 बॉल में नॉट आउट 240 रन बनाते हुए अपने पिता के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
यह बड़ौदा की ओर से अब तक का बेस्ट स्कोर भी है। इससे पहले नयन मोंगिया ने 1988 में केरल के खिलाफ 224 रन बनाए थे। यह कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए बेस्ट इंडिविजुअल स्कोर था। खुद का रिकॉर्ड बेटे द्वारा ही तोड़ने के बाद नयन मोंगिया ने खुशी जाहिर की है। उन्होंन कहा कि मैं खुश हूं कि मेरे बेटे ने यह रिकॉर्ड तोड़ा। यह अविश्वसनीय लग रहा है। मोहित जोरदार खेल रहा है। वह इस रिकॉर्ड के योग्य भी है। मोहित ने मुझे कॉल किया था। वह इस पारी को लेकर काफी खुश है।
- Advertisement -