-
Advertisement
#KBC-12: सीजन की पहली Crorepati बनीं नाजिया, 7 करोड़ के इस सवाल पर किया गेम क्विट
Last Updated on November 12, 2020 by Sintu Kumar
केबीसी -12 ( #KBC-12) में सीजन का सबसे दिलचस्प एपिसोड( Episode) देखने को मिला। इस एपिसोड में हॉट सीट पर मंगलवार की रोल ओवर कंटेस्टेंट( Roll over contestant) नाजिया नसीम बैठी थीं और उन्हें 7 करोड़ के सवाल का जवाब देना था। दर्शक इस एपिसोड का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नाजिया शो की वो कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें लेकर चर्चाएं काफी पहले से ही बनी हुई थीं। सोनी टीवी ने इस शो का एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें बताया गया था, जिसमें वो 1 करोड़ जीतने के बार 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे रही थीं।
यह भी पढ़ें :- कभी दूध लेने के भी नहीं थी पैसे, #KBC में जीते 6 लाख रुपए
नाजिया ने मंगलवार को सभी लाइफ लाइन ( Life line)को जीवित रखते हुए 40 लाख रुपए जीत लिए थे। बुधवार को उन्हें 8वें सवाल से खेल शुरू करना था। नाजिया से एक करोड़ के लिए पूछा गया सवाल था- महासागर के सबसे गहरे बिंदु मरियाना ट्रेंच तक पहुंचने वाली पहली महिला और पूर्व अंतरिक्ष यात्री कौन हैं? इस सवाल पर नाजिया ने अपनी आखिरी लाइफ लाइन फ्लिप द क्वेश्चन ली। वहीं लाइफ लाइन के बाद जो सवाल आया वह था- इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रपति पुरस्कार जीता है? इस सवाल का सही जवाब था- रूपा गांगुली
NAZIA NASIM is #KBC12’s first crorepati! Watch this iconic moment in #KBC12 tonight at 9 pm only on Sony TV. #1HourToGo @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/hcwaNJn185
— sonytv (@SonyTV) November 11, 2020
इसके बाद नाजिया से 7 करोड़ के लिए सवाल किया गया। सवाल था- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में कहां सबसे पहली बार आजाद हिंद सरकार की उद्घोषणा की थी? नाजिया इस सवाल का जवाब नहीं दे सकी और उसने गेम क्विट करने का फैसला किया। 1 करोड़ रुपए जीतकर घर गईं। वहीं इससे पहले अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का सही जवाब बताया। नाज़िया, रांची, झारखंड की निवासी हैं, और दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर के पद पर काम करती हैं।