- Advertisement -
ऊना। यहां पर नीलाघाट के पास स्टोव में खाना पकाते समय एक महिला आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला के पति व स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। यहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मामले की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने महिला व उसके पति का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग से झुलसी महिला की पहचान पुष्पा देवी (30) पत्नी तेजपाल हाल निवासी वार्ड नंबर 11 नीलाघाट ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दस बजे के बाद नीलाघाट स्थित घर में पुष्पा स्टोव पर खाना पका रही थी। इस दौरान उसके कपड़ों ने स्टोव में लगी आग को पकड़ लिया। गंभीर हालत में पुष्पा के पति व स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। यहां पर पुष्पा का उपचार जारी है। उधर ऊना पुलिस ने महिला के पति व महिला के बयान दर्ज किए हैं और मामला दर्ज कर लिया है।
ऊना। स्थानीय लोअर अरनियाला के रहने वाले एक किशोर को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल हालत में परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे थे। यहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बंदर के हमले की चपेट में आया राम लखन (30) पुत्र श्रीपलवन निवासी लोअर अरनियाला का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शाम के समय घर के पास खड़ा था। इसी बीच एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे राम लखन काफी घायल हो गया। घायल हालत में परिजनों ने उसे नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। यहां पर रामलखन को उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है
- Advertisement -