कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा, इस कारण हुए बाहर
5 अगस्त को होना था कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच
Update: Tuesday, July 26, 2022 @ 1:27 PM
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletic Championship) 2022 में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने ओलिंपिक चैंपियन
नीरज चोपड़ा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं है।
बता दें कि भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से लंदन के बर्मिंघम में आयोजित
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब की बार अपना जैवलिन 90 मीटर के पार फेंकना का इतिहास रचने की उम्मीद थी। हालांकि, चोट लगने के कारण अब वे इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई, 2022 से शुरू हो रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का मैच 5 अगस्त, 2022 को होना था, उसी दिन जैवलिन थ्रो का इवेंट था। जेवलिन थ्रो में अब डीपी मनु और रोहित यादव भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने नीरज के
कॉमनवेल्थ में ना खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्हें चोट आई थी, जिसके चलते वे अभी भी फिट नहीं है। डॉक्टरों ने नीरज चोपड़ा को एक महीने आराम करने की दी सलाह है। वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन इंजरी की बात पता लगी है।