-
Advertisement
नीरज चोपड़ा ने जीती लुसाने डायमंड लीग, 89.08 मीटर थ्रो के साथ बने विजेता
Last Updated on August 27, 2022 by sintu kumar
हमारे देश के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को 89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग (Lausanne Diamond League) मीट का टाइटल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- इंडियन टीम ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से दी शिकस्त, वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त अजेय बनाई
बता दें कि इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी जगह बना ली है। उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले विश्व चैंपियनशिप 2023 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाजलेच 85.88 मीटर और तीसरे स्थान पर यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन 83.72 मीटर के बेस्ट थ्रो की बदौलत रहे।
Top finish with 89.08m at Lausanne Diamond League 🔥
He is back and back with a bang!#IndianAthletics@Diamond_League pic.twitter.com/0zTwDpjhyU
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 26, 2022
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंका। इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया। जबकि, उन्होंने तीसरा अटेंप स्किप किया, चौथा प्रयास फाउल करार दिया और पांचवें अटेम्प्ट से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया। नीरज चोपड़ा ने अंतिम थ्रो में 80.04 मीटर का निशाना लगाया।