- Advertisement -
बिलासपुर। जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी लगातार सफलता के मुकाम हासिल कर रही हैं। मिस अखंड व मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी नेहा ने इस बार अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस नमो इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।
जानकारी के अनुसार मिस नेहा चौधरी का चयन मिस नमो इंडिया की प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जहां पर पूर्व में टाइटल विजेताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेते हुए नेहा चौधरी ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- Advertisement -