-
Advertisement
Nekram Sharma | CM Sukhu | Padma Shri |
Last Updated on April 6, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से ताल्लुक रखने वाले नेकराम शर्मा को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। नेकराम शर्मा को पद्मश्री मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सुखविंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा-कृषि क्षेत्र में मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के नांज गांव से संबंध रखने वाले नेकराम शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी नेकराम शर्मा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने पर शुभकामनाएं दी है। नेकराम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं और नौ-अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं।