-
Advertisement
हिमाचल में नेपाली मूल की नाबालिग का पहले अपहरण, फिर किया दुराचार
Last Updated on August 28, 2021 by saroj patrwal
राजगढ़। नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की (Nepali-origin minor) का अपहरण कर दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले नेपाली युवक को जिला किन्नौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यशवंत नगर पुलिस चौकी के तहत एक नाबालिग नेपाली लड़की को 24 वर्षीय नेपाली युवक भगाकर ले गया था। लिहाजा, लड़की के पिता ने इसकी प्राथमिकी यशवंत नगर चौकी में करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से युवक के फोन की डिटेल हासिल की। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए किन्नौर में युवक और लड़की को खोजने की मुहिम चलाई।
ये भी पढ़ेः हिमाचल: 16 साल की किशोरी 8 माह की गर्भवती, मंडी के गोहर में सामने आया मामला
चौकी प्रभारी चेतन चौहान और मुख्य आरक्षी विकास ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल ने बरसात के मौसम में अपनी जान जोखिम में डालकर करीब दो किलोमीटर दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर जिला किन्नौर के रारंग गांव से लड़की और आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की पुष्टि डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की। कहा कि पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…