-
Advertisement
रोहड़ू: आंगन में खेल रही 12 वर्षीय नाबालिग से नेपाली ने किया दुष्कर्म
Last Updated on May 16, 2020 by Deepak
रोहड़ू। आंगन में खेल रही एक 12 वर्षीय नाबालिग को अकेला पाकर एक नेपाली ने उससे दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता नाबालिग भी नेपाली मूल की बताई जा रही है। मामला पुलिस थाना जुब्बल के अंतर्गत एक पंचायत में सामने आया है। मामले की शिकायत नाबालिग पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला 13 मई का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पर्यटन व होटल व्यवसायी परेशान, डूब सकता है Non Banking Sector में लगाया पैसा
मिली जानकारी के अनुसार जब नेपाली मूल की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की घर के आंगन में खेल रही थी। तभी नेपाली मूल का व्यक्ति वहां आया। उसने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। लड़की ने आप बीती परिजनों को बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।