- Advertisement -
ऊना। जिला ऊना के उपमंडल गगरेट में एक 18 साल का युवक दूसरी मंजिल से गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक नेपाल का रहने वाला था और अभी कुछ समय पहले ही युवक के पिता की भी मौत हुई थी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान 18 वर्षीय कर्ण सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक पुलिस थाना गगरेट (Gagret) के तहत जाडला कौड़ी में एक बार व रेस्टोरेंट में काम करता था। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते रेस्टोरेंट बंद था। जिसके चलते अधिकतर स्टाफ (Staff) छुट्टी पर था। युवक रेस्टोरेंट में अकेला ही रहता था। युवक रात के समय छत से गिर गया, लेकिन वहां किसी के मौजूद ना होने के चलते घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। सुबह जब रेस्टोरेंट मालिक वहां पहुंचा और कर्ण को ढूंढा तो वह नीचे गिरा मिला। जिसकी सूचना पुलिस थाना गगरेट को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -