-
Advertisement
बालों में तेल लगाने के बाद कभी न करें ये काम, जानें क्या हैं नुकसान
नई दिल्ली। बालों की देखभाल (Care) के लिए तेल लगाना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है लेकिन कई बार बालों में तेल लगाने के बाद कई महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर जाती हैं जो बाल डैमेज (Damage) करते हैं। अगर आप भी बालों में तेल (Oiling hair) लगाती हैं तो आपको भी ये बातें जाननी चाहिए ताकि आप निम्न तरह की गलती करने से बचें।
बालों में तेल से मालिश करने के बाद उन्हें आराम की जरूरत होती है। ऐसे में कंघी कर उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। सिर में तेल लगाने के बाद कंघी करने से बहुत अधिक मात्रा में बाल झड़ने लगते हैं। बालों में तेल लगाने से वह नर्म हो जाते हैं ऐसे में अगर आप उन पर कंघी से प्रेशर बनाएंगे तो वह जड़ से टूटने लगेंगे।
तेल लगे हुए बालों को ज्यादा देर तक छोड़ने पर उनमें गंदगी चिपकने लगती है। तेल हमेशा से ही डर्ट को अपनी ओर खींचता है। ऐसे में तेल लगे हुए बालों और स्काल्प पर गंदगी जमा हो जाएगी जो कि आपे बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें :- सैमसंग ने पेश किए AI संचालित आर्टिफिशियल इंसान, नाम है NEON

आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों को बैठकर आराम से बालों में तेल से मालिश करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों को अपने बालों के लिए जब भी समय मिलता है तो वह ढेर सारा तेल लेकर बाल और स्कैल्प की चंपी कर लेते हैं। हालांकि ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। बालों में एकसाथ ज्यादा तेल लगाने से शैम्पू का इस्तेमाल भी अधिक मात्रा में होगा जो कि आपके बालों के लिए सही नहीं है। बालों में ज्यादा शैम्पू लगाने से उनकी नमी खो जाती है। बाल रुखे हो जाते हैं और उनकी चमक भी खत्म हो जाती है।
बालों में तेल लगाने के बाद उन्हें टाइट कर बन या पोनीटेल बनाने से बालों के टूटने का खतरा हो सकता है। बालों में तेल से मालिश करने के बाद उन्हें खुला छोड़ दें या फिर हल्की चोटी बना लें।
बालों पर तेल लगाने के बाद किसी दूसरे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए जब तक कि आप अपने बालों को शैम्पू से अच्छी तरह से धो न लें।
