-
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max का नया 8GB रैम वेरिएंट, आज पहली सेल
नई दिल्ली। Redmi Note 9 Pro Max के 8 जीबी रैम वेरिएंट की सेल आज यानी बुधवार को पहली बार होगी। अभी तक यह फोन 6GB रैम के साथ सेल में उपलब्ध था। वहीं, अब नए वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। यह स्टोरेज मॉडल केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही सेल के लिए के लिए उपलब्ध होगा। भारत में यह फोन मॉर्च में लॉन्च किया गया था। फोन का 8GB वेरिएंट एक्सक्लूसिव रूप से mi.com पर खरीदा जा सकेगा। रेडमी का यह फोन भारत में काफी पॉपुलर है। अभी तक की सभी फ्लैश सेल में यह फोन मिनटो में ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया। भारत में इस फोन की काफी डिमांड बनी हुई है।
जानें मोबाइल की कीमत और सबकुछ
📢 Third time is always the charm! 3️⃣rd #NoteWorthy announcement of the day!
🤩 8GB + 128GB variant of #RedmiNote9ProMax goes on sale for the 1️⃣st time this Wednesday!
📸 #64MP Quad Camera
🎮 SD 720G
🔋 5020mAh battery
🛰️ ISRO's NavIC built-in 🇮🇳RT this MAXciting news! 🔄 pic.twitter.com/0a3yKbR9R8
— Redmi India (@RedmiIndia) July 27, 2020
- Redmi Note 9 Pro Max के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपए है।
- Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।
- यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
- इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 32MP का है।
- फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
- पावर बैकअप के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है।
- डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है।