-
Advertisement
Himachal में नई नवेली दुल्हन ने लगाया फंदा, एक माह पहले हुई थी शादी
Last Updated on March 29, 2021 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल में शादी के महज एक माह बाद ही नई नवेली दुल्हन ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मामला हिमाचल के ऊना (Una) जिला के बंगाणा उपमंडल के तहत ठठूंह गांव में सामने आया है। यहां 24 वर्षीय विवाहिता (Married Woman) ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक विवाहिता की पहचान नेहा कुमारी पत्नी दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal: यहां JBT Teacher ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मिली जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी की शादी (Marriage) महज एक माह पूर्व ही दिलबाग सिंह से हुई थी। मूल रूप से बिहार (Bihar) की रहने वाली नेहा कुमारी शादी से पूर्व अपने परिवार के साथ हरोली उपमंडल स्थित एक झुग्गी झोपड़ी में रहती थी। महिला ने ऐसा क्यों किया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों सहित उसके मायके पक्ष के लोगों से भी घटना के बारे जानकारी ली जा रही है। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस जल्द की मामले में नया खुलासा कर सकती है।