-
Advertisement
Xiaomi Mi TV का नया अपडेट हुआ जारी, जानें क्या-क्या बदला
Last Updated on April 7, 2020 by
नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में Mi TV में नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। ये PatchWall 3.0 का अपडेट है। इस अपडेट के बाद Disney+ Hotstar और दूसरे कॉन्टेन्ट पार्टनर के लिए एक नया कस्टमाइजेशन आया है। अपडेट के साथ शाओमी के स्मार्ट टीवी में कुछ नए फीचर्स जुड़ेंगे और इसके साथ ही लेआउट में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मी टीवी के यूजर इंटफेस में भी कुछ सुधार हुए हैं। शाओमी इंडिया ने एक रिलीज भेजकर मी टीवी में पैचवॉल 3.0 अपडेट रोलाउट किए जाने की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: मस्जिद में छिपे नौ पाकिस्तानी नागरिकों को Police ने हिरासत में लिया, निकला जमात कनेक्शन
इसके अलावा अपडेट के बाद यूजर्स को कॉन्टेंट लाइब्रेरी में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। अपडेट करने के लिए आपको टीवी सेटिंग्स में जाना है और यहां About TV पर जाकर नए वर्जन से अपडेट करना है। सोमवार से पैचवॉल 3.0 मी टीवी में रोलआउट किया जा रहा है। यह पैचवॉल Mi TV 4A, Mi TV 4C Pro, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4 Pro, Mi TV 4X, और Mi TV 4X Pro के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में इस अपडेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस चैनल से यूजर आसानी से कॉन्टेन्ट सर्च कर पाएंगे और अलग-अलग स्पोर्ट्स चैनल के कॉन्टेन्ट को सिर्फ एक क्लिक पर ही प्ले कर पाएंगे। इसमें कबड्डी, टेनिस और क्रिकेट जैसे खेले जा रहे टूर्नामेंट शामिल होंगे। भारत में हाल ही में Disney+ की एंट्री हुई है। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।