- Advertisement -
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शुक्रवार को नए साल का आगाज घने कोहरे और भीषण सर्दी के बीच हुआ। हालत ऐसी थी एक तरफ जहां सड़कों पर मात्र 10 से 12 मीटर की विजिबिलिटी देखी गई। वही कंपकंपाती ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। जिला में पिछले 15 दिन से भयंकर शीतलहर चल रही है। इन 15 दिनों में तीन बार पारा 0 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े तक पहुंच चुका है। हालांकिए शुक्रवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन बढ़ने के साथ चलती ठंडी हवाओं ने लोगों को मुसीबतों में डाले रखा। विशेष रुप से दोपहिया वाहनों पर रोजाना सफर करने वाले लोगों को भीषण सर्दी से दो.चार होना पड़ा।
- Advertisement -