- Advertisement -
भारत में कोरोना के बढ़ते ग्राफ (Increasing Graph of Corona in India) को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारतीय यात्रियों की एंट्री पर रोक (Banned the Entry) लगा दी है। न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने इस अस्थायी रोक का ऐलान किया है। अर्डर्न ने कहा है कि 11 अप्रैल से भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक रहेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा चुका है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड ने भारतीयों की एंट्री (Indian Travelers) पर रोक का फैसला लिया था,लेकिन उसे वापस ले लिया था। लेकिन अब भारत में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए फिर से एंट्री बैन करने का फैसला लिया है। ये रोक 11 अप्रैल शाम चार बजे से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी।
न्यूजीलैंड ने ये अस्थायी बैन उस वक्त लगाया है जब भारत में हर दिन एक लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच भारत में कोरोना संक्रमितों (Corona Infections) का कुल आंकड़ा अब 1.2 करोड़ से ज्यादा हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.26 लाख नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को 1.15 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में इस महामारी (Epidemic) के चलते 685 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गई है और एक लाख 66 हजार 862 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
- Advertisement -