-
Advertisement
New Zealand के फैन ने स्टेडियम से लगाया भारत माता की जय का नारा, देखें Video
Last Updated on January 28, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले मैच से एक वीडियो (Video) सामने आया है। इस वीडियो में एक न्यूजीलैंड का एक फैन भारतीय फैंस के साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगा रहा है। दरअसल, स्टेडियम में मौजूद कुछ लोग न्यूजीलैंड के इस फैन को भारत माता की जय कहने के लिए कहते हैं। भारत माता की जय बोलते समय जो जोश न्यूजीलैंड के फैन के चेहरे पर दिख रहा है वह किसी भी भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।
https://twitter.com/bhaiyyajispeaks/status/1221870718750584832
इस वीडियो को ट्विटर (Twitter) पर भैयाजी नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच देखने के लिए स्टेडियम में कई फैंस बैठे हैं। जहां कुछ भारतीय फैंस के साथ एक न्यूजीलैंड का फैन मैच का आनंद ले रहा है। ये लोग न्यूजीलैंड के फैन के साथ मिलकर भारत माता की जय बुलवाते हैं। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोग इस शख्स को इंकलाब जिंदाबाद कहने के लिए भी कहते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब तेजी से शेयर किया जा रहा है।