- Advertisement -
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की पीएम (New Zealand Prime Minister) जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने पिछले साल अपने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद अब वो अपने प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड (Clarke Gayford) के साथ शादी रचाने जा रही हैं। अर्डर्न और गेफोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रेमी जोड़ा ईस्टर की छुट्टियों के दौरान शादी करेगा। इन दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम नीव है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या पीएम की शादी की तारीख तय हो गई या किसने किसे शादी का प्रस्ताव दिया है।
प्रवक्ता द्वारा गया गया कि मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कह सकता कि उन्होंने सगाई कर ली है और यह ईस्टर पर हुआ। बता दें कि अर्डर्न (38) ने पिछले साल जून में बच्चे को जन्म दिया था। वह पीएम पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की दूसरी पीएम हैं। यही नहीं बतौर राष्ट्र प्रमुख मैटरनिटी लीव (Maternity Leave) पर जाने वाली वह पहली महिला हैं। उन्होंने छह हफ्तों की मैटरनिटी लीव ली थी। छुट्टियां खत्म होने के बाद उन्होंने वापस पीएम पद की जिम्मेदारियां संभाली। बच्ची के जन्म के बाद जेसिंडा के पार्टनर और टेलीविजन फिशिंग शो होस्ट गेफोर्ड ने घर पर रहकर बेटी की परवरिश करना चुना।
- Advertisement -