- Advertisement -
शिमला। महिला कांग्रेस जिला शिमला शहरी की नवनियुक्त अध्यक्ष गीतांजलि भागड़ा ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएगी तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। गीतांजलि भागड़ा ने नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीएम वीरभद्र सिंह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोभा ओझा, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुशीला नेगी का आभार व्यक्त किया है।
गीतांजलि भागड़ा ने कहा कि जल्द ही जिला के वरिष्ठ नेताओं से समन्वय स्थापित कर जिला महिला कांग्रेस शिमला शहरी की कार्यकारिणी का गठन किया कर महिला संगठन को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंनें कहा कि महिला संगठन पूरी शक्ति के साथ बीजेपी व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी और बीजेपी द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंनें कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश व जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों व प्रदेश के अभूतपूर्व विकास कार्यों से आम जनता को अवगत करवाया जाएगा तथा आगामी 2017 के विधानसभा चुनावों महिला कांग्रेस संगठन के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएगी।
- Advertisement -