- Advertisement -
हजारीबाग। मेहंदी का रंग अभी उतरा भी न था कि नवविवाहिता ने अपने पति को मौत के घाट उतार कर खुद ही अपना सुहाग उजाड़ लिया। ये दिल दिहलाने वाला मामला झारखंड में सदर प्रखंड के अमनारी का है। शादी के कुछ दिन बाद नवविवाहिता (Newly married) का प्रेमी उसके घर मेहमान बन कर पहुंच गया। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर प्लान बनाया और उसके पति को शाम को हजारीबाग (Hazaribagh) बुलाया। वहां पर दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।
प्रेमिका के पति को जब नशा चढ़ गया तो प्रेमी ने खंजर से उसका गला रेत दिया। हालांकि इस दौरान हाथापाई में आरोपी की भी हाथ की नसें कट गईं। इसका इलाज उसने बड़कागांव में करवाया गया। एसडीपीओ सदर कमल किशोर ने मुफ्फसिल थाने में एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तीन साल पहले आरोपी शिवानंद और उसकी प्रेमिका कंचन देवी बड़कागांव में एक यज्ञ के दौरान मिले। प्रेमिका अपने चचेरे बहनोई के घर यज्ञ देखने आई थी और इसी दौरान उसकी पहचान शिवानंद से हुई और दोनों को प्यार हो गया।
कंचन हजारीबाग में नौकरी (job) कर रही थी। उसने अपने प्रेमी को भी अपने साथ दुकान में काम पर रखवा लिया और दोनों में अवैध संबंध (illicit relation) भी स्थापित हो चुके थे। इस बीच उसकी हत्या तय हो गई। शादी के बाद भी प्रेमी से कंचन बात करती रही। 30 मई को उसका प्रेमी घर पर आया। इस दौरान प्रेमी ने उसके साथ भाग चलने की बात कही। कंचन ने कहा कि पति के रहते ये संभव नहीं है, इसलिए पहले इसे हटाना होगा। उसी दिन दोनों ने हत्या की योजना बना ली और पति को मौत के घाट उतार दिया।
- Advertisement -