-
Advertisement
आग की भेंट चढ़ी गौशाला गरीब की संपत्ति को नुकसान
Last Updated on April 12, 2022 by Deepak
https://youtu.be/K_fed-U-_V0
जोगिंद्रनगर की पस्सल पंचायत के सुखबाग में गोशाला में आग लग गई। हालांकि इस आगजनी में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह गोशाला संतोष कुमार निवासी ग्राम पंचायत पस्सल की थी। संतोष कुमार गरीब परिवार से हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस बारे पंचायत प्रधान पस्सल विशाल सिंह राठौर उर्फ गोलडी ने कहा कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व अधिकारी को नुकसान का आंकलन करने के लिए सूचित कर दिया गया है और संतोष कुमार की दयनीय स्थिति को देखते हुए 15 दिन में उनकी गौशाला का निर्माण किया जाएगा।