-
Advertisement
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म | पिता ही आरोपी | Minor Girl | Raped | Father |
Last Updated on July 28, 2021 by admin
ऊना जिला के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसी के पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बेटी को काम के बहाने घर से बाहर जंगल क्षेत्र की तरफ लेकर गया और वहीं पर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उसने उसे इस बारे में किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिला मुख्यालय के महिला थाना में पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।