-
Advertisement
मरा हुआ मुर्गा लेकर गुहार लगा रहा ये शख्स, जिसने भी देखा वो वहीं पर ठहर गया
Last Updated on March 11, 2022 by sintu kumar
मिनी सचिवालय ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद एक प्रवासी व्यक्ति मरा हुआ मुर्गा लेकर पहुंच गया। प्रवासी ने पड़ोसी युवक पर मुर्गे को मारने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। बिहार का बेगुसराएं निवासी राजेश रॉय पिछले काफी समय से ऊना मुख्यालय के साथ लगते बसाल में रह रहा है। शुक्रवार दोपहर राजेश राय हाथ में एक मरा हुआ मुर्गा लेकर मिनी सचिवालय पहुंच गया। वह रोता हुआ पहले कोर्ट में घुस गया, जहां से अधिवक्ताओं ने उसे बाहर किया। इसके बाद राजेश राय ने मिनी सचिवालय के बाहर मुर्गा रखकर बैठ गया। राजेश का आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ देकर तीन मुर्गे को मार दिया था। चौथा मुर्गा बचा था, जिसे भी मार दिया है। ऐसे ऊना प्रशासन युवक पर कार्रवाई करें। काफी देर तक राजेश मिनी सचिवालय के बाहर बैठा रहा। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को अपने साथ ले गई, जहां पर कार्रवाई की जा रही है।