-
Advertisement
हाइवे से हटाई जाएगी बिना अनुमति के रेहड़ियां,पुलिस और नगर परिषद ने छेड़ा संयुक्त अभियान
Last Updated on June 17, 2023 by sintu kumar
मंडी जिला के सुंदरनगर शहर में बढ़ रही रेहडिय़ों की संख्या और इससे नेशनल हाईवे के किनारे लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस और नगर परिषद मुहिम छेड़ दी है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस और नगर परिषद द्वारा छेड़े गए संयुक्त अभियान से रेहड़ी फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया है। इस संयुक्त अभियान में सुंदरनगर पुलिस और नगर परिषद रेहड़ी फड़ी धारको को नेशनल हाइवे के किनारे रेहडिय़ा हटाने के निर्देश दिए तो कुछ बिना अनुमति से सामान बेच रहे ठेला वाले मौके से आननफानन में रफूचक्कर हो गए।