-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में 81 मामले, 378 ठीक- सैंपल का आंकड़ा 3 लाख पार
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का रिकवरी रेट 78 फीसदी के अधिक हो गया है। वहीं, डेथ रेट 1.26 फीसदी है। हिमाचल में आज अब तक कोरोनाके 81 मामले सामने आए हैं। वहीं, 378 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में चार कोरोना मृत्यु दर्ज की गई हैं। मंडी (Mandi) में 24, सोलन में 22, कुल्लू में 11, शिमला में 10, ऊना में सात, हमीरपुर में तीन व चंबा और लाहुल स्पीति में दो-दो मामले आए हैं। सोलन (Solan) के 170, शिमला के 62, बिलासपुर व सिरमौर के 26, ऊना के 25, किन्नौर के 24, मंडी के 21, चंबा के 12, कांगड़ा के 9 व हमीरपुर के तीन कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं। कांगड़ा में दो, शिमला व सोलन में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में हरोली ऊना की 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को डीसीएचसी धर्मशाला रेफर किया गया था। यहां पर कोविड सैंपल जांच में महिला पॉजिटिव पाई गई। आज महिला की मृत्यु हो गई। टांडा नगरोटा बगवां की 59 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। महिला किसी बीमारी के इलाज के लिए 15 सितंबर से 27 सितंबर तक आईजीएमसी में भर्ती थी। वहां पर महिला का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। आज महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया। हिमाचल में कुल आंकड़ा 15300 और एक्टिव केस (Active Case) 3115 हो गए हैं। हिमाचल में अब तक 11966 लोग ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना राहतः #Himachal में रिकवरी रेट 78 फीसदी के पार, आज अब तक 378 हुए ठीक
यह भी पढ़ें: Covid-19 से पॉज़िटिव होने पर CM ममता को गले लगाने की धमकी देने वाले BJP नेता को हुआ कोरोना
हिमाचल में कोरोना सैंपल का आंकड़ा तीन लाख पार
हिमाचल में कोरोना सैंपल का आंकड़ा तीन लाख पार हो गया है। अब तक 3 लाख 00 हजार 683 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें दो लाख 84 हजार 027 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 15300 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 1356 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1486 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 240 नेगेटिव रहे हैं। 1212 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 34 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 144 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page