-
Advertisement
आम आदमी पार्टी ने दी पांचवीं गारंटी, युवाओं को देंगे 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता
मंडी। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक पार्टियां वोटरों को रिझाने में मशगूल हो रही हैं। कांग्रेस पहले ही दस गारंटियां दे चुकी है और आम आदमी पार्टी ने भी पहले से चार गारंटियां दे दी हैं। अब इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AamAdamParty) ने प्रदेशवासियों को पांचवीं और छठी गारंटी का ऐलान कर दिया है। आज मंडी (Mandi) में आम आदमी पार्टी ने रैली की। इस दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy CM Manish Sisodia) ने प्रदेशवासियों के लिए पांचवीं गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार आई तो फ्री 300 यूनिट बिजली (300 units of electricity) दी जाएगी। हर महिला को एक हजार सम्मान राशि दी जाएगी। शहीद होने पर परिजनों को एक करोड़ राशि दी जाएगी। मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर एक रोजगार तो नहीं मगर हर एक को रोजगार नहीं तो 3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। छह लाख नौकरियां देंगे। सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार हिमाचल में टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज
उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) भी मौजूद रहे। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम कोई शक्ति प्रदर्शन करने और जुमले सुनने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार ना मिलने से युवा विदेशों में जा रहे हैं। इन्होंने केंद्र में बैठकर क्या किया है। हमारे पास सब कुछ है बस अच्छी नीयत वाले नेताओं की कमी है। उन्होंने कहा कि अपनी बहू-बेटियों और बेटों के लिए कितना इकट्ठा करोगे। हमें इनसे आखिरकार लड़ना होगा।
इन्हें देखते हुए 75 साल हो गए हैं। अगर हम अब भी नहीं बदले तो इतने ही वर्ष और लग जाएंगे। जो कांग्रेस 60 सालों में भारत को नहीं जोड़ पाई अब क्या जोड़ेगी। अब पांच साल तू और पांच साल में वाली सरकारें नहीं चलेंगी। हमारे बच्चों को शिक्षित करने वाली वे किताबें ही नहीं मिलतीं जिनसे वे अफसर बनते हैं। पंजाब में आप की सरकार बने हुए साढ़े पांच माह ही हुए हैं। बड़े-बड़े धुरंधर सुधर गए हैं। विधायकों को अब केवल एक ही पेंशन मिलेगी। पंजाब में झाड़ू चला तो बड़े-बड़े धुरंधर हार गए। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांच-पांच साल इन डॉक्टरों से इलाज नहीं चलेगा। इस बार देसी डॉक्टर से झाड़ा करवा लो। ईडी-सीबीआई (ED-CBI) वाले पागल हैं जो मेरे गांव में मेरी इन्वेस्टमेंट ढूंढ रहे हैं, अगर ढूंढनी है तो हिमाचल में आएं। यहां मैं लोगों का बहुत उत्साह देख रहा हूं। मंडी में स्कूल की बिल्डिंग गिर रही हैं। मैं आज यहां अरविंद केजरीवाल गारंटियां देने आया हूं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


