-
Advertisement
Anuma Acharya/ Congress/BJP
Last Updated on October 17, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनावी बिगुल बजते ही तमाम राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का हिमाचल प्रदेश में आना-जाना शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एक तरफ जहां कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लिया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस का पक्ष भी रखा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटियों को हर हाल में पूरा करने का दावा किया।