-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/04/14-4-1568x882.jpg)
Baljeet Kaur | Mountaineer | Solan |
हिमाचल की वो बेटी जिस पर सभी को नाज है। बेटी ने कमाल जो कर दिखाया है। माउंट अन्नपूर्णा पर कैंप 4 के ऊपर लापता हुई भारतीय महिला पर्वतारोही हिमाचल की बेटी बलजीत कौर आज अपने घर सोलन पहुंची हैं। जहां पर विभिन्न संस्थाओं के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बलजीत ने बताया कि डगर कठिन थी लेकिन पहाड़ उन्हें कभी हारने नहीं देंगे व उनके हौंसले कम नहीं हुए है वह चार महीने के विश्राम के बाद फिर से पहाड़ों पर चढ़ाई करेगी। बलजीत सोलन के ममलीग की रहने वाली हैं।