-
Advertisement

इस भजन में दिखेगी कमरु घाटी की सुंदरता, बोलों में सुनाई देगा बड़ा देव कमरुनाग का इतिहास
मंडी। आराध्य देव बड़ा देव कमरुनाग (Bada Dev Kamrunag) का मंडयाली में भजन लोगों को जल्द सुनने को मिलेगा। इस भजन को सुंदरनगर (Sundernagar) निवासी जितेश शर्मा ने लिखा, गाया और अभिनय भी किया है। मंडी जिला के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों इस गाने की वीडियो शूटिंग (Video Shooting) चली हुई है। इस भजन में जय देवा कमरुनागा याद करां तुजो सांझा भ्यागा में देव कमरुनाग के इतिहास (History), कमरु घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य और देवता के प्रति लोगों की असीम आस्था को दर्शाया गया है। यह भजन मंडयाली लोक भाषा में गाया गया है। इस भजन के माध्यम से देव संस्कृति, परंपरा और मंडयाली भाषा को संजोकर रखने का प्रयास किया गया है। जितेश शर्मा इससे पहले भी चल कैलाशा जाना, डमरु बजा दे भोलेया (Damru Baja De Bholeya) दो भजन में अपनी आवाज दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें:दत्तात्रेय जयंतीः भक्त की संकट की घड़ी में मदद करते हैं भगवान
वहीं, जितेंश शर्मा ने बताया कि भजन के माध्यम से बड़ा देव कमरुनाग के इतिहास, देव परंपराए देव संस्कृति और स्थानीय बोली मंडयाली को सहेजने का प्रयास किया गया है। बता दें कि बड़ा देव कमरुनाग मंडी जनपद के आराध्य देव है और इनके प्रति प्रदेश में ही नहीं देश-विदेशों में भी गहरी आस्था है। मंडी जनपद में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival) में देव कमरुनाग सबसे पहले शिरकत करते हैं और देव कमरुनाग के पहुंचने के बाद शिवरात्रि पर्व का आगाज होता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group