-
Advertisement
शिमला नगर निगम बजट का बीजेपी पार्षदों ने किया बायकॉट, हंगामा व नारेबाजी की ये रही वजह
BJP Councillors Boycott Shimla MC Budget: कांग्रेस शासित शिमला नगर निगम में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार बजट पेश किया जा रहा है । मेयर सुरेंद्र चौहान शुक्रवार को अपना तीसरा बजट पेश करने के लिए बचत भवन पहुंचे और जैसे ही बजट पेश करने लगे तो बीजेपी पार्षदों ने सदन के अंदर हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे।
मेयर का कार्यकाल खत्म हो गया है
बीजेपी पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर का कार्यकाल खत्म हो गया है और अभी यह सीट खाली है। ढाई साल के लिए ही मेयर बनाया था और उनकी जगह किसी महिला को मेयर बनाया जाना था लेकिन सरकार ने 5 साल के लिए कार्यकाल कर दिया है और इसकी अभी तक राज्यपाल से भी मंजूरी नहीं मिली है, ऐसे में मेयरबजट पेश नहीं कर सकते हैं । यह मामला भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
शिमला नगर निगम बजट का बीजेपी पार्षदों ने किया बायकॉट, मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद मेयर का कर रहे विरोध, सदन के अंदर नारेबाजी#MCShimla #BJPcouncillors #Boycott #Mayor pic.twitter.com/qLh5IpK9FY
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 20, 2026
मेयर के पद पर महिला काबिज होनी थी
बीजेपी पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब मेयर के पद पर महिला काबिज होनी थी। लेकिन सरकार ने 5 साल का कार्यकाल कर दिया है जोकि महिलाओं के साथ अन्याय है। इसको लेकर हाईकोर्ट में आज का दायित्व है और अभी तक वहां से कोई फैसला नहीं आया है । साथ ही राज्यपाल से भी अभी कार्यकाल बढ़ाने को लेकर मंजूरी नहीं मिली है। मेयर सुरेंद्र चौहान बजट पेश नहीं कर सकते हैं। यह संविधान के खिलाफ है। भाजपा इसका विरोध करती है उन्होंने कहा कि दो बार पहले जो बजट पेश किया गया है उसमें जो वादे किए थे वह भी अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं ऐसे में झूठे वादे बजट में इस बार भी किए गए हैं इसका विरोध करते हैं और सदन से बाहर आ गए हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
