-
Advertisement
अटल टनल की आधारशिला पट्टिका बदलना गलत प्रथा: बलबीर
शिमला। अटल टनल (Atal Tunnel) पर आधारशिला पट्टिका स्थापित करने के हिमाचल सरकार के प्रस्ताव का बीजेपी (BJP) ने विरोध किया है। पार्टी प्रवक्ता और विधायक बलबीर वर्मा ने शुक्रवार को यहां मीडिया से चर्चा में कहा पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अटल टनल का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया था। अब इतने अरसे बाद कांग्रेस सरकार आधारशिला पट्टिका को बदलने की बात कर रही है। यह नई परंपरा गलत है। यह जनता की भावनाओं के विरुद्ध है।
गौरतलब है कि राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बीते दिन केलांग के दौरे पर कहा था कि भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने अटल टनल का सपना देखा था। साल 2010 में यूपीए की सरकार ने बजट का प्रावधान करके टनल की नींव (Laid The Foundation) रखी थी। मुकेश अग्निहोत्री ने बीआरओ से अपील की थी कि टनल में आधारशिला पट्टिका स्थापित की जाए।

बलबीर वर्मा ने सवाल किया कि 5 साल के शासन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जो पट्टिका लगाएंगे, उन्हें हम अपनी सरकार में बदल दें। क्या हम नई पट्टिका लगाएंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। जनता के पैसे का सदुपयोग करना चाहिए, न कि दुरुपयोग।
बागवानों को लूटने की SIT जांच हो
बलबीर वर्मा ने कहा कि सेब बागवानों (Apple Farmers) से आढ़तियों की लूट के मामलों में पिछली जयराम ठाकुर की सरकार ने एक एसआईटी (SIT) का गठन किया था। उसमें एसपी रैंक के अफसरों को लगाया गया था। 100 करोड़ से अधिक की रिकवरी एसआईटी ने की थी। इससे चोरों की हौसले टूटे थे। एसआईटी मुंबई से भी ऐसे लोगों को पकड़ कर लाई थी, जिन्होंने बागवानों के पैसे हड़प लिए थे।
