-
Advertisement
BSF जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह पहुंची पैतृक गांव
Last Updated on November 7, 2023 by sintu kumar
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हैंड ग्रेनेड फटने से शहीद हुए कांगड़ा की उप तहसील राजा का तालाब की नेरना पंचायत निवासी जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह बीती रात एक बजे उनके पैतृक गांव पहुंच गई है। BSF के शहीद जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह को दंतेवाड़ा से एयरलिफ्ट कर जम्मू लाया गया। यहां शहीद की पार्थिव देह सड़क मार्ग से कांगड़ा लाई गई। कुछ देर बाद BSF के शहीद जवान बलवीर चंद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।