-
Advertisement
शराबियों वाले बयान पर बोले रणधीर: हिमाचल में नशे को बढ़ावा दे रहे हैं सीएम
संजू/ शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर पर हिमाचल आने वाले टूरिस्टों (Tourists) को सरेआम नशे में झूमने पर पुलिस कार्रवाई (Police Action) के बजाय उन्हें होटल तक छोड़ आने के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान (Statement Of CM Sukhwinder Singh Sukhu) पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। श्री नैना देवी से बीजेपी के विधायक रणधीर शर्मा ने इसे प्रदेश में नशे का बढ़ावा (Promote Drug Abuse) देने वाला और सीएम पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि जिस तरह का बयान सीएम ने दिया है, वह प्रदेश में नशे को बढ़ावा देने वाला है। यह बयान सीएम पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने (Against The Dignity of CM Post) वाला है। जिस तरह के शब्द सीएम सुक्खू ने अपने बयान में इस्तेमाल किये वह एक सीएम को शोभा नहीं देते हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम के इस बयान से साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था (Law And Order Situation) चरमरा गई है। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि यह कैसे संभव है कि एक ही प्रदेश में पर्यटकों के लिए एक और स्थानियों के लिए दूसरा कानून हो।
नॉन प्लेइंग प्लेयर भी दिख रहे हैं
रणधीर ने सुक्खू कैबिनेट का विस्तार होने के बाद अभी तक नव नियुक्त मंत्रियों को विभागीय प्रभार (Departmental Portfolio) न दिए जाने को पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दो नए मंत्री बनाए गए लेकिन वह अभी तक अपने विभागों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर तंज करते हुए कहा, हमने सुना था नॉन प्लेईंग कैप्टन होते हैं। लेकिन इस सरकार में तो पहली बार नॉन प्लेईंग प्लेयर (Non Playing Player) भी देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े:एक तारीख से स्पीति जाने वाले वाहनों पर लगेगी एंट्री फीस, साडा का फैसला
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


