-
Advertisement
Mexico में नशा मुक्ति केंद्र पर Attack : गोलीबारी में 24 लोगों की गई जान, सात घायल
Last Updated on July 2, 2020 by
मैक्सिको (Mexico) में गोलीबारी का मामला सामने आय़ा है। गुआनाजुआतो प्रांत के इरापुआतो शहर में कुछ सशस्त्र हमलावरों ने एक नशा मुक्ति केन्द्र (Drug de-addiction center) पर हमला कर दिया। इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना में सात लोग घायल हुए है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। ये गोलीबारी (Shootout) बुधवार को की गई। जानकारी के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र पंजीकृत भी नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
गुआनाजुआटो (Guanajuato Province) में पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि हमलावरों ने केंद्र में सभी को निशाना बनाया। किसी का अपहरण नहीं किया गया है। गोलीबारी क्यों की गई अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि ऐसा लगता है कि इसके पीछे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह शामिल हैं।