-
Advertisement

शिमलाः कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का चालान किया तो भड़के सफाई कर्मी, जम कर हुई बहस
शिमला। नगर निगम शिमला की गाड़ी का पुलिस ने चालान क्या किया बवाल हो गया। नगम के कर्मचारियों ने पुलिस जवानों को पहले तो धमकाया और फिर विरोध में आधा घंटा काम बंद रखा। मामला पुलिस अधिकारियों के चालान को रद्द करने के आश्वासन के बाद ही सुलझ पाया। सारा मामला उस समय हुआ जब संजौली में सुबह कूड़ा उठाने आई नगर निगम की गाड़ी का पुलिस ने 5 हजार का चालान काट दिया। चालान काटने पर नगर निगम कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और निगम के कर्मचारियों के बीच बहसबाजी हुई। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस जवानों ने अंदर करने की धमकी भी दी। इसके विरोधस्वरूप निगम कर्मियों आधा घंटा काम बंद किया। पुलिस अधिकारियों ने चालान को रद्द करने का आश्वासनदेने के बाद बाद फिर निगम कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
यह भी पढ़ें- सीएम जयराम ने दिए निर्देशः बरसात से पहले पूरा हो शिवधाम के पहले चरण का काम
सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत ने बताया कि संजौली में कूड़ा उठाने के तीन प्वाइंट है । आज सुबह गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए उसे रोका तो पुलिस ने आकर चालान कर दिया और कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो काम बंद कर हड़ताल की जाएगी। नगर निगम के पार्षद आरती चौहान भी मौके पर पहुंची और पुलिस के सफाई कर्मचारियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का विरोध किया। उन्होंने बताया 5 हजार का चालान बनाया गया, निगम के कर्मचारी रोज अपना काम करते हैं। अगर पुलिस का इस तरह का व्यवहार जारी रहा और निगम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो शहर का कचरा उठना मुश्किल हो जाएगा।