-
Advertisement
Himachal BJP | By Election Result | Major Changes |
हिमाचल बीजेपी में बदलाव की घंटी बज सकती है। दोनों ही उपचुनाव के नतीजे अपेक्षा के अनुसार नहीं रहने पर मौजूदा नेतृत्व को इसका जवाब देना पड़ सकता है। केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सियासी हालात पर कड़ा संज्ञान ले सकता है। विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में बुलाई गई है। इसमें कई विषयों पर चर्चा होगी। यह भी विषय हो सकता है कि इन नतीजों का केंद्रीय नेतृत्व को क्या जवाब दिया जाए। हालांकि उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी का विधानसभा के अंदर तो कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि बीजेपी ने विधानसभा में तीन सीटों पर बढ़त ही हासिल की है। विधानसभा में बीजेपी का संख्या बल 25 से 28 हो चुका है। जिस तरह की सियासी उठक.बैठक प्रदेश बीजेपी के नेता इन उपचुनावों के दौरान करते रहे हैं नतीजे उसके अनुसार नहीं आए हैं। बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व बार.बार हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के गिर जाने का प्रचार करता रहा था।