-
Advertisement
Himachal Congress की गतिविधियां कल Delhi होंगी शिफ्ट,CM Sukhu भी जाएंगे
Himachal Congress : शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (Himachal Congress in-charge Rajni Patil) के पहले ही दौरे ने पार्टी गतिविधियों को तेज कर दिया है। राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने दो दिन हिमाचल कांग्रेस सरकार के नुमाइंदों के साथ-साथ संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की है। इसके बाद वह दिल्ली लौटकर पार्टी हाईकमान को पहली रिपोर्ट सौंपेंगी। चर्चा इस बात की भी है कि संगठन के पुनर्गठन से पहले पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का बदला जाना तय है। चूंकि इस वक्त प्रदेश कांग्रेस व सरकार में कहीं भी तालमेल नहीं हैं,ना ही जातीय हिसाब से बैलेंस हैं। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बदला जाना तय माना जा रहा है।
रजनी-सीएम सुक्खू करेंगे केसी वेणुगोपाल से मुलाकात
संगठन को लेकर रजनी पाटिल की भी चिंता ये है कि छह नवंबर से भंग चल रही प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द से जल्द गठन किया जाना है। इसलिए ही सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) भी कल दिल्ली जा रहे हैं। वहां,संगठन को लेकर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से चर्चा होगी। ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके। सीएम सुक्खू रविवार दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेंगे और रात को दिल्ली में ही रुकेंगे। परसों यानी तीन मार्च को सीएम दिल्ली (Delhi) से वापस शिमला लौटेंगे। इस दौरान रजनी पाटिल भी दिल्ली में ही रहेंगी। रजनी पाटिल व सीएम सुखविंदर सिंह एक साथ केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन के साथ-साथ सरकार पर भी चर्चा होगी। चूंकि कैबिनेट में भी हल्का-फुल्का फेरबदल संभावित माना जा रहा है।
-संजू चौधरी
